ट्रैफिक के शोरगुल के बीच , पैसे कमाने की दौड़ के बीच , ज़िन्दगी की जंग -ए -मैदान में लड़ती -बढ़ती , मेट्रो,बस और ट्रैन की धक्का मुक्की के बीच , बेपरवाह बजते उन कानों मे इयरफोन्स के बीच , अपनी मन की धुन सुनना तो भूल ही गए है , आंख मूँद अपनी साँसों को महसूस करना तो भूल ही गए है, दिन की खबर अख़बार की सहर , सुनिए ब्रेकिंग न्यूज़ , आज प्रधामंत्री ने क्या कहा मन की बात मे , सुनिए लेकर प्याला चाय का हाथ में , "भाइयो और बहनो मैं देश नहीं मिटने दूंगा , मैं देश नहीं झुकने दूंगा " कहकर जो जगाते है वादे अच्छे दिन के ! अब सुनिए क्या कहता है आम आदमी अपनी बात अपने मन मे , रोज़ मिटता है देश घुट घुट कर , जब होते है हमारे सिपाही शहीद आए दिन आतांकवादी अटैक का शिकार बनकर , रोज़ जलता है ये देश उन बेजुबान नन्ही किलकारियों में जो कुचल दी जाती है हवस के गलियारों में , जरा देखिये उन नौजवान पी...